Motihari News: परिवार के साथ जा रहे टेंपो चालक के साथ मारपीट
मोतिहारी, अगस्त 11 -- Motihari News: सुगौली, निसं । पत्नी और बेटी के साथ टेंपो से अरेराज जाने के दौरान छपवा चौराहे के आगे स्टैंड संचालक के लोग द्वारा पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कर थाना ले गई। टेंपो चालक थाना को आवेदन दे सड़क से गुजरने के डेढ़ सौ रुपए मांगे जाने पर नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में वादी ने बताया कि तीस रुपए की मांग की गई थी। हमने बिना पढ़े समझे आवेदन थाना को आवेदन दे दिया। पूछने पर उसने सभी आरोप वापस ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.