मोतिहारी, जुलाई 21 -- Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता । थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में भीषण डकैती के बाद अब बंद घर का ताला तोड़ कर 95 हजार रुपये नकद, 6 भर वजन का स्वर्णाभूषण व 75 भर वजन के चांदी का आभूषण चोरी कर ली गयी। इसकी कीमत साढ़े ग्यारह लाख रुपये बताई जा रही है। मामले को लेकर गृहस्वामी और आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी प्रेमशंकर सिंह ने एफ आई आर दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन पत्र दिया है। कहा है कि वे 19 जुलाई को अपना घर बन्द कर पत्नी रम्भा देवी के साथ झारखंड के बैद्यनाथधाम स्थित अपने एक रिश्तेदार के लखराव पूजा में भाग लेने गए थे। जहां से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे अपने घर पहुंचे है। बाउंड्री वाल का गेट खोल कर अन्दर घुसते ही देखा कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और सभी कमरा खुला हुआ है। अनुमान है कि चोरों ने 19 जुलाई की ...