मोतिहारी, अगस्त 12 -- Motihari News: रामगढ़वा, एक संवाददाता । रामगढ़वा के कोठी रोड में गुड्डू कुमार 18 वर्ष की हत्या कांड में मृतक के पिता भजू साह ने मेघनाथ साह व उसकी पत्नी उर्मिला देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है । जानकारी थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बुधवार को दी । मालूम हो कि गुड्डू कुमार बर्फ बनाने का काम करता था । सोमवार रात्रि करीब 8 बजे बर्फ बनाने को लेकर चीनी खरीदने गया व वापस नहीं आया । उसके परिजन रात भर इधर उधर खोजबीन किए लेकिन कहीं भी पता नहीं चला । यह भी पढ़ें- Motihari News: रामगढ़वा में गला घोंटकर युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...