Motihari News: पताही में 70 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद
मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: पताही, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पताही थाना पुलिस ने 70 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। कार्रवाई थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बोकाने पट्टी स्थित टोंटहा नदी किनारे शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम को मौके पर पहुंचते देख शराब कारोबारी वहां से फरार हो गया। तलाशी के दौरान मौके से 70 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।पुलिस ने फरार तस्कर की पहचान कर ली है। उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.