मोतिहारी, अगस्त 29 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। केन्द्रीय कारा का मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पुनीत कुमार तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन त्रिपाठी व किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी ओम प्रकाश ने शनिवार को केन्द्रीय कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, कैदियों की स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं तथा विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। कारा में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता व पौष्टिकता में और सुधार किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही कारा परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कारा में संचालित विधिक सहायता क्लिनिक का भी निरीक्षण कर निर्देश दिया कि विधिक सहायता प्राप्...