Motihari News: नौदुर्गा स्वरूप में सजी कन्याओं ने किया डोली यात्रा का नेतृत्व
मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- Motihari News: आदापुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पूजा स्थलों से शनिवार को पूजा पंडाल से शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां भगवती की भव्य डोली यात्रा निकाली गई। वहीं कटकेनवा चौक स्थित मां चैनिया दुर्गा पूजा पंडाल से शारदीय नवरात्र की सप्तमी को मां भगवती की भव्य डोली गाजे-बाजे और भक्तिमय जयघोष के बीच निकली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... जैसे भक्तिगीतों पर थिरकने व भगवती की जय घोष करने से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डोली यात्रा का मुख्य आकर्षण नौदुर्गा के स्वरूप में सुसज्जित नौ कन्याएं रहीं, जिन्होंने यात्रा का नेतृत्व किया। मां भगवती की आकर्षक डोली के साथ श्रद्धालुओं का जत्था नगर परिक्रमा करते हुए विधिवत रूप से बिल्व पेड़ के समीप पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित मनोरंजन दूबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.