मोतिहारी, सितम्बर 27 -- Motihari News: फेनहारा,निसं। फेनहारा पुलिस ने संध्या गश्ती में वाहन जांच के क्रम में गोविंदबारा गांव के पास एक टेम्पो का चालक,पुलिस वाहन को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। टेम्पो की तलाशी के क्रम में सीट के नीचे से नेपाली सोफिया शराब 230 पीस, कुल मात्रा-69 लीटर व एक टेम्पो को जब्त किया गया । थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि शराब व टेम्पो को जब्त कर भागे हुए अभियुक्त का पहचान कीअग्रिम करवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...