Motihari News: नेपाली युवक की मौत मामले में केस
मोतिहारी, अगस्त 9 -- Motihari News: सिकरहना। ढाका थानान्तर्गत पीपरा वाजिद के समीप शनिवार की सुबह टेंपो पर सवार नेपाल के युवक अजय राम की यात्री शेड से ठोकर लगने से हुयी मौत मामले में टेंपो चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी है। नेपाल के सर्लाही जिला के मलंगवा थानान्तर्गत हरकठिया चौकी के महिनाथपुर निवासी अजय राम की पत्नी रीना देवी ने टेंपो चालक मिशन चौक निवासी अमीत कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि टेम्पो चालक को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में नेपाली युवक की हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.