मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: संग्रामपुर, निस । सीएचसी का सोमवार को सीएस डॉक्टर दिलीप कुमार ने निरीक्षण किया है। इस दौरान जांच में एक दर्जन से अधिक कर्मी अनुपस्थित मिले। जिनकी उपस्थिति पंजी पर सीएस के द्वारा अनुपस्थित लिखकर स्पष्टीकरण मांगा गया है । सीएस ने कहा कि बरियरिया निवासी सत्यम कुमार की ओर से जननी बाल सुरक्षा सहित कई अनियमितताओं के संदर्भ में हेल्थ सेक्रेटरी से शिकायत की गई है। निरीक्षण में कई बातें उजागर हुई हैं। जांच रिपोर्ट डीएम को समर्पित किया जायेगा। जेई वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीएचएम विकास कुमार, डॉ अविनाश कुमार,डॉ सुरेंद्र कुमार,डॉ महेंद्र कुमार, डॉ धीरज कुमार,लिपिक रंजीत कुमार, एएनएम मांडवी कुमारी, रंजू कुमारी, गुड्डी कुमारी, सीमा कुमारी, चंद्रा सिंह सहित दो सीएचओ भी अनुपस्थित मिले है सभी से स्पस्टीकरण क...