मोतिहारी, सितम्बर 8 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति ने प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय नरकटिया के प्रभारी एचएम सुभाष कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया है। तथा निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय राजकीय मध्य विद्यालय सोरपनिया निर्धारित किया गया है। उक्त प्रभारी एचएम पर मध्याह्न भोजन सहित अन्य मामलों में कई प्रकार की अनियमितता पायी गयी थी। मध्याह्न भोजन सहित अन्य मामलों में उनके विरूद्ध की गयी शिकायत की जांच पिछले साल ही शिक्षा विभाग के जिला के वरीय अधिकारी के अलावे ढाका बीडीओ द्वारा जांच की गयी थी, जिसमें अनियमितता पायी गयी थी। और मामले में कार्रवाई का निर्देश नियोजन समिति को दिया गया था लेकिन पैरवी के पहुंच पर मामले में कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। अभी एक सप्ताह पूर्व मामले में नियोजन समिति ने कार्रवाई कर...