मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। शहर से सटे एक थाना के दारोगा शुक्रवार को निगरानी के हाथ से चढ़ते चढ़ते बच गए। निगरानी की टीम के सदस्य को पहचान कर दारोगा मौके से भाग खड़े हुए। सूत्रों की माने तो शहर से सटे एक थाने के दारोगा छतौनी थाना क्षेत्र में किसी काम के बदले घूस लेने पहुंचे थे। इस दौरान निगरानी की टीम को दारोगा ने पहचान लिया। निगरानी की टीम को पहचानते ही दारोगा गाड़ी स्टार्ट कर पिपराकोठी की तरफ भाग निकले। इसके कारण वह निगरानी की टीम के हत्थे चढ़ते बच गए। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है। लेकिन यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...