मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि झरोखर थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीया नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में नामजद आरोपित गुलशेफ आलम को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर निवासी शेख नेक मोहम्मद का पुत्र बताया गया है। थानाध्यक्ष मो असलम अंसारी ने बताया कि विगत 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे शौच के लिए घर से बाहर आयी किशोरी को आरोपित व उसके एक अन्य साथी जबरन बाइक पर बैठा कर भाग निकले थे। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते 31 जुलाई को ही अपहृता को बरामद कर लिया लेकिन आरोपित फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- दलित किशोरी से दुराचार के आरोपी को भेजा जेल गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...