Motihari News: नाइट ब्लड सर्वे शुरू, बेलवा में लिए गए 130 सैंपल
मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: रक्सौल। रक्सौल पीएचसी में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नाइट ब्लड सर्वे अभियान शुरू हुआ। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजीव रंजन कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और पंचायतों में घूम-घूमकर लोगों को फाइलेरिया (हाथीपांव) के प्रति जागरूक करेगा और नाइट ब्लड सर्वे कैंप की जानकारी देगा। अभियान के तहत पहले दिन गुरुवार की रात्रि पुरंदरा पंचायत के बेलवा गांव में कैंप लगाकर 300 के लक्ष्य के विरुद्ध 130 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। डॉ. राजीव रंजन के अनुसार: फाइलेरिया के परजीवी रात 8 से 12 बजे के बीच रक्त में सक्रिय होते हैं, इसलिए सटीक जांच के लिए नाइट सर्वे जरूरी है। इससे शुरुआती दौर में ही संक्रमण की पहचान कर समय पर इलाज और रोकथाम संभव हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.