मोतिहारी, जुलाई 13 -- Motihari News: हरसिद्धि। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के कृतपुर पंचायत स्थित मुख्य नहर के बगहा पुल के समीप से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। महिला का उम्र करीब 35 वर्ष है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की शव को गोताखोर के माध्यम से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव की शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शीघ्र शव का शिनाख्त कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rampur News: नदी में डूबी महिला का शव 36 घंटे बाद मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...