मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: संग्रामपुर। नहर में नहाने के दौरान एक वर्ग छह का छात्र डूब गया। डूबा बच्चा बरियारिया टोला राजपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार निवासी जलहां गांव के राजेन्द्र सिंह का 11 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चार पांच बच्चे निकास नहर में नहा रहे थे। तभी अंकित गहरे पानी में डूब गया। अन्य साथी चीखते चिल्लाते गांव पहुंच ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण पहुंच खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने सीओ को इसकी सूचना दी, उसके बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंच खोज कर रही है। बच्चे के डूबने की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसरा हुआ है। अंकित गांव के समीप स्थित स्कूल में कक्षा छह का छात्र है । वह दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही ए...