Motihari News: नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: कोटवा। थाना क्षेत्र के कररिया पंचायत के सिहोरवा में एक वृद्ध की तिरहुत मुख्य नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिहोरवा गांव निवासी बैद्यनाथ दास (70) के रूप में की गई है। शौच के दौरान पैर फिसलने से घटना घटित होने की बात बताई जा रही है। घटना शुक्रवार संध्या के पूर्व की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा शव को बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नहर में डूबने से सिवों गांव के वृद्ध किसान की गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.