मोतिहारी, अगस्त 27 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका घोड़ासहन रोड में नवनिर्मित पुल के सम्पर्क पथ को मोटरेबल बनाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। उक्त रोड में ढाका आईबी, रक्सा नहर चौक, रक्सा विष्णु चौक सहित अन्य कई जगहों पर पुल का निर्माण किया गया है। लेकिन पुल की ऊचाई होने और सम्पर्क पथ मोटरेबल नहीं होने से ई रिक्सा, टेम्पो, बाइक के दुर्घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो चुके है। लोगों ने सम्पर्क पथ को शीघ्र मोटरेबल बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...