मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: मोतिहारी। राज्य सरकार ने सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका के मद्देनजर डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल परिसर की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है। सरकार के नए रेफरल नियम के अनुसार अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से गंभीर मरीजों और गंभीर रूप से घायलों को सीधे सदर अस्पताल या नजदीकी मेडिकल कॉलेज में ही रेफर किया जाएगा। इस कारण अगले दिनों में सदर अस्पताल में मरीजों के साथ उनके परिजनों की भी भारी भीड़ बढ़ेगी। अस्पताल में सुरक्षा बल बढ़ाने का निर्देश : बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने आशंका जताई है कि इससे किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना हो सकती है। इसी के मद्देनजर डॉक्टरों से लेकर अस्पताल की संपत्ति की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है। नए नियम के तहत तैय...