मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: रक्सौल। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (एक्टू) एवं बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार से नगर निकाय कर्मियों की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। इसका व्यापक असर रक्सौल में देखने को मिला। कर्मचारियों ने तुमड़िया टोला स्थित नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यालय तथा मुख्य पथ स्थित जन सुविधा केंद्र में अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी तथा धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : निकाय सेवाओं पर ब्रेक, सुपौल में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सड़कों पर उतरे कर्मचारीधरना-प्रदर्शन इसके साथ ही नगर परिषद का प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप हो गया, जबकि शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। प्रदेश महासचिव चंद्...