मोतिहारी, अगस्त 8 -- Motihari News: पिपरा। पिपरा थाना अंतर्गत टिकुलिया गांव में शनिवार को धनौती नदी में डूबने से 80 वर्षीय अनहोती मुखिया की मौत हो गई। मृतक इसी गांव का निवासी था। वह सुबह धनौती नदी के किनारे गया था। नदी से शव मिलने की सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह अनहोती मुखिया अपने घर से धनौती नदी के किनारे शौच करने के लिए निकले थे। नदी किनारे पैर फिसल जाने के कारण डूब जाने से मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...