Motihari News: नदी में डूबने से किशोर की मौत
मोतिहारी, सितम्बर 4 -- Motihari News: मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुलरिया के एक किशोर की सिकरहना नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक गुलरिया वार्ड संख्या 15 निवासी जितेंद्र राय का पुत्र लवकुश कुमार (13) था। मौत की सूचना पर सिकरहना नदी किनारे बरनावा घाट पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजन चित्कार मारकर रोने लगे। बताया जाता है कि लवकुश नदी किनारे गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। काफी देर तलाश के बाद उसका शव मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.