Motihari News: धूम्रपान निषेध परिसर घोषित होगा विद्यालय परिसर
मोतिहारी, अगस्त 30 -- Motihari News: अरेराज, निसं। तम्बाकु सेवन को छोड़ने को लेकर सभी शिक्षण संस्थान में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर जिले में विद्यालयवार निबंधन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने सभी विद्यालयों को नशा मुक्त विद्यालय घोषित करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। स्कूल शिक्षण एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार ने युवापीढ़ी को नशा मुक्त करने के लिए गाइड लाइन भी जारी किया है। इस अभियान के तहत सभी शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक व सहायक शिक्षक अपने अपने विद्यालय को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए इस जागरूकता अभियान में सकारात्मक योगदान करेंगे। यह भी पढ़ें- नशे से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.