Motihari News: धारदार हथियार से चालक की हत्या
मोतिहारी, अगस्त 26 -- Motihari News: डुमरियाघाट। निज संवाददाता क्षेत्र के दक्षिणी हुसैनी पंचायत स्थित मिडिल स्कूल के समीप सरेह में बुधवार को धरदार हथियार से चालक की हत्या कर दी गयी। उसकी हत्या हथियार से गोद कर व गर्दन पर प्रहार की गई है। उसके पीठ और पेट पर चाकू से वार किया गया है। मृतक बिंदा राय (40) दक्षिणी हुसैनी पंचायत के वार्ड 6 निवासी था। वह पेशे से चालक का काम करता है। बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने औंधे मुंह पड़े हुए शव को देखा तो हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गयी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में किया। वहीं वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को सूचित किया गया। मौके पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम को बुला जांच की गयी । टीम ने घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.