मोतिहारी, नवम्बर 26 -- Motihari News: छौड़ादानो, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में धान की कटाई और दौनी का काम शुरू होते ही किसानों के सामने धान की उपज बेचने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। खेतों में दिन-रात मेहनत कर धान की फसल तैयार करने वाले किसान अब अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सरकारी स्तर पर धान खरीद की समुचित व्यवस्था नहीं होने और पैक्स के हड़ताल पर रहने के कारण किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इसका सीधा फायदा बिचौलिये उठा रहे हैं। जो किसानों की मजबूरी का लाभ लेकर औने-पौने दाम पर धान की खरीद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Motihari News: पैक्सों का धान खरीद से इनकार,किसानों में हाहाकार धरहरी के रामानन्द प्रसाद यादव, संतलाल यादव, बबलू कुमार, जुआफर गांव निवासी ललन प्रसाद, विष्णुपुरवा के विश्वनाथ प्रसाद, पचपोखरिया के रं...