मोतिहारी, अक्टूबर 11 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र में पिछले दो माह में विभिन्न गांवों से करीब 30 लड़कियों के प्रेम प्रसंग में युवकों के साथ घर छोड़कर जाने का मामला राजेपुर थाना में दर्ज हुआ है।राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि संबंधित मामलों में युवक-युवती की बरामदगी के लिए उनके संभावित ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस उनकी बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से परिवारों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...