Motihari News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत से बैकुंठवा में मचा कोहराम
मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: आदापुर। श्यामपुर-मोतिहारी वाया लखौरा पथ पर गुरुवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में जान गंवाने वाले बैकुंठवा गांव के 18 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर वहां जुटे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। मां सीता देवी बेटे के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो रही थीं। मां की यह करुण पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों का कलेजा दहल उठा। मुकेश अपने पिता भेखा मुखिया की सबसे बड़ा संतान था। उसके परिवार में दो छोटी बहनें और तीन छोटे भाई हैं। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह मछली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने में पिता का हाथ बंटाता था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करने वाला वही इकलौता कमाऊ बेटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.