मोतिहारी, सितम्बर 19 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर महिला के पति गुलजारी कुमार ने राजेपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर से 20 हजार रुपये नकद और आभूषण लेकर ताजपुर सरैया गांव के अजीत कुमार राय ने उनकी पत्नी को प्रलोभन देकर प्रेम प्रसंग में भगा कर ले गया । अजीत कुमार राय को भी तीन बच्चे हैं।महिला के दो बच्चे हैं, जिन्हें वह अपने मायके में छोड़ गई है। अब बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी पिता के ऊपर आ गई है।पति ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंद...