मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: निसं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के दो पर्यवेक्षी पदाधिकारियों की पोस्टिंग की है। इसमें हरसिद्धि अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को मुफस्सिल अंचल का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि प्रभारी विधि व्यवस्था/ सड़क सुरक्षा/आर टी पी एस के अधिकारी इंस्पेक्टर राजू मिश्रा को आदापुर अंचल का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं पहाड़पुर अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी मुनिर आलक को हरसिद्धि अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इंस्पेक्टर मुनिर आलम 1994 बैंच के अधिकारी है। जबकि अजय कुमार सिंह व राजू मिश्रा 2009 बैच के अधिकारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...