Motihari News: दो चौकीदारों पर हुई एफआईआर
मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: आदापुर। एसपी के निर्देश पर आवेदन व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर भ्रष्टाचार के आरोप में आदापुर थाना के दो चौकीदारों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। दोनो चौकीदार एक ही पंचायत के निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त साक्ष्य के आधार पर चौकीदार हरिशंकर कुमार उर्फ ललन पटेल व एक अन्य पर बीएनएस व भ्रष्टाचार के अधिनियम के तहत काण्ड दर्ज किया गया है। जिसमें बताया गया है उक्त चौकीदारों पर शराब के काण्ड में नाम नहीं जोडने के एवज में 32 हजार रुपयेे नगद लेने व एक कन्य मामले में 40 हजार रुपये नहीं देने पर देशी कट्टा सटाकर अन्य काण्ड में जेल भेजने की धमकी देने का ऑडियो व वीडियो साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराया गया था। निप्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.