Motihari News: दो घरों से 30 अवैध गैस सिलेंडर जब्त
मोतिहारी, जुलाई 28 -- Motihari News: सिकरहना। एसडीओ विजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की संध्या पुलिस ने ढाका थाना क्षेत्र के सराठा गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे 30 गैस सिलेंडर जब्त की। अवैध रूप से गैस सिलेंडर को महंगे दामों पर कालाबाजार में बेचे जाने की सूचना पर एसडीओ ने यह कार्रवाई की। एसडीओ ने बताया कि छापेमारी के क्रम में सुकेश्वर बैठा के दुकान से 20 व प्रदीप कुमार के घर से 10 सिलेंडर जब्त किया गया। जब्त सिलेंडर विभिन्न कंपनियों के है। कुछ खाली है। जब्त सिलेंडर को थाने पर लाया गया है। छापेमारी में ढाका एमओ अमन मुस्तफा व थानाध्यक्ष राजरूप राय शामिल थे। एसडीओ ने बताया कि मामले में एमओ द्वारा दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.