Motihari News: दो घरों में लाखों की हुई चोरी
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- Motihari News: मधुबन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कृष्णानगर गांव के नया टोला में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और आभूषण सहित लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने गोखुल सहनी के घर से करीब 30 हजार रुपये नकद तथा दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। वहीं भिखारी सहनी के घर से 5 हजार रुपये नकद और लगभग 40 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर लिए । सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: कटर से ताले काटकर तीन मकान से लाखों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.