मोतिहारी, अक्टूबर 5 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि वांछितों की गिरफ्तारी के लिए जारी कार्रवाई के क्रम में घोड़ासहन पुलिस के द्वारा विजय मांझी व शुभम कुमार उर्फ भोला नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना क्षेत्र के खुरहिया ग्राम निवासी शिवनाथ मांझी के पुत्र विजय मांझी शराब के कारोबार के मामले में वांछित था। जबकि घोड़ासहन के हरेन्द्र पटेल के पुक्ष् शुभम कुमार उर्फ भोला की जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...