Motihari News: दूसरे दिन देर शाम तक नेपाल ने नहीं दिया शव
मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: रक्सौल, मैनाटाड़/इनरवा। पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र के खमिहा गांव निवासी लालू देवान के पुत्र इरशाद देवान (18) का शव शुक्रवार को दूसरे दिन देर शाम तक नेपाल पुलिस ने इरनवा थाने की पुलिस को नहीं सौंपा। नियमों का हवाला देकर नेपाल पुलिस ने शव सौंपने से इनकार कर दिया। हालांकि अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरगंज में देर शाम में नेपाल पुलिस ने इनरवा थाने की पुलिस को शव सौंप दिया है। इधर, पुलिस ने मामले में इनरवा के मुखिया रामदेव भगत के पोते प्रिंस कुमार व खमिहा के पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व. नंदलाल कुशवाहा के पुत्र पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इरशाद देवान की नृशंस हत्या कर नेपाल के भिखनाठोरी में शव फेंक दिया गया था। नेपाल पुलिस ने उसका शव गुरुवार को बरामद किया था। शव नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.