Motihari News: दुर्घटना में जख्मी की इलाज के दौरान मौत
मोतिहारी, जुलाई 8 -- Motihari News: संग्रामपुर, निसं । सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मृतक भटवलिया पंचायत के वार्ड 11 गांव नरुलहा डीह गांव के स्वर्गीय गुलजार महतो के 48 वर्षीय पुत्र बुधन महतो बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि रविवार को नरुलहा गांव से मजदूरी कर बेलवा किसी काम के लिए साइकिल से निकले थे तभी एनएच पर वाहन के चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गये। इलाज के दौरान मोतिहारी में मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुगंधि देवी व परिवार के अन्य लोगों का रो रो कर हाल बेहाल हैं। बुधन अपने परिवार का कमाउ पुत्र था । यह भी पढ़ें- Purnia News: किसान का शव घर आते ही घर में मचा कोहराम मृतक को तीन लड़का व चार लड़की है। भटवलिया के अजय कुमार गिरि ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.