Motihari News: दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत
मोतिहारी, अक्टूबर 13 -- Motihari News: पीपराकोठी, निसं.। चौक स्थित कल्याणपुर मोड़ के समीप सोमवार को हुई दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान मकड़ी महुअवा के किरानी राय(45) के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक बाइक से पीपराकोठी से अपने घर जा रहा था। तभी सामने से तीव्र गति से आ रहा बाइक ठोकर मार दिया। जिसमें मृतक सहित दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया। जहां किरानी राय की मौत एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। बताया जाता कि दूसरे बाइक पर जीवाधारा के दो युवक सवार थे। जिसे पुलिस ने पकड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.