Motihari News: दुधौरा नदी में डूबने से मासूम की मौत
मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: आदापुर,एक संवाददाता। प्रखण्ड के लतियाही गांव से सटे बंजरिया प्रखण्ड के घोड़मरवा गांव के हड़वा टोला में रविवार को दुधौरा नदी में डूबने से साढ़े चार वर्षीय अंकुश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सुधन मुखिया एवं सुशीला देवी का बड़ा पुत्र था। दो भाइयों में वह सबसे बड़ा था। उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, हड़वा टोला दुधौरा नदी के किनारे बसा हुआ है। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है और पानी लोगों के दरवाजे तक पहुंच गया है। रविवार को खेलते-खेलते अंकुश का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार संसाधनों के अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.