Motihari News: दुकान से नकदी समेत 95 हजार के सामान की चोरी
मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: तुरकौलिया, निस । थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के पास स्थित एक जूस व जनरल स्टोर्स की दुकान में चोरों ने अर्जेस्ट फैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली। मामले को लेकर कवलपुर निवासी दुकानदार धर्मेंद्र कुमार ने तुरकौलिया थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह रविवार की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान में लगा अर्जेस्ट फैन टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। गल्ले में रखे 23 हजार रुपये नकद सहित करीब 95 हजार रुपये मूल्य के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गोलमुरी मार्केट की पान दुकान में चोरी, नकदी व हजारों का सामान लेकर फरार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.