मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी। शहर के जानपुल चौक स्थित एक जेनरल स्टोर दुकान का दरवाजा काटकर शनिवार की रात चोरों ने नकदी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। मामले में बंजरिया थाना क्षेत्र के नया टोला बंजरिया निवासी ओमप्रकाश गोसाई ने नगर थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। कहा है कि जानपुल चौक स्थित एक सिनेमा हॉल के गेट पर उसका जेनरल स्टोर का दुकान है। शनिवार की रात 11 बजे वह दुकान बंदकर घर चला गया। रविवार की सुबह उसका भाई मुन्ना गोसाई अपने साथ कुछ मजदूरों को लेकर काम पर जा रहा था। इस दौरान देखा कि उसके दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था। इसकी सूचना उसके भाई ने उसे दी। सूचना पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ था। कहा है कि अज्ञात चोरों ने दुकान से साबुन, तेल, बिस्किट आदि करीब 50 हजार रुपए का तथा दुकान के गल्ला में रखा 20 हज...