मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: पहाड़पुर। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नौवाडीह पंचायत के सटहा कचहरी टोला गांव में सोमवार रात शराब के नशे में एक दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक उक्त गांव निवासी राजा कुशवाहा बताया जाता है। सोमवार की देर रात राजा कुशवाहा कथित तौर पर गांव के उमेश साह की दुकान में चोरी का प्रयास कर रहा था। दुकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राजा को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार रंजन ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: 12 घंटे में चोरी का खुलासा, शराब दुकान से चुराए रुपए के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...