Motihari News: दुकानदार से मारपीट कर रहे दो युवकों को पकड़ा
मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के मीरपुर नहर चौक पर एक दुकान पर चढ़ कर मारपीट कर रहे दो युवकों को डीएसपी की सूचना पर चिरैया पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार की तत्परता से एक बड़ा कांड टल गया । रविवार की देर शाम बेला गांव का एक युवक शराब के नशे में मीरपुर नहर चौक स्थित कन्हैया प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार की दुकान के सामने खुलेआम मुत्र त्याग कर रहा था। जिसका विरोध करने पर वह चला गया तथा कुछ देर बाद लाठी डंडा से लैस दर्जन भर युवकों के साथ वहां पहुंचा और दुकानदार को खींच कर मारपीट करने लगा। जिसमें दुकानदार मनीष कुमार का सिर फट गया। इसी दौरान सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार चिरैया से ढाका की ओर जा रहे थे। आक्रोशित युवकों के हुड़दंग को देखकर वे रूक गए तथा पूरे घटनाक्रम का वीडियो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.