मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। दशहरा के अवकाश के बाद गुरुवार को एसआरएपी कॉलेज बारा चकिया सहित सभी कॉलेज खुल गये हैं। कॉलेज खुलने के बाद चहल-पहल बढ़ गयी है। प्रधानाध्यापक प्रो. विनोद बैठा का कहना है कि नियमित कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य देखी गयी। सेमेस्टर फोर का प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी, सेमेस्टर वन का सीआईए परीक्षा का नोटिस एक - दो दिनों में जारी हो जाएगा। कार्यालय के खुलने के बाद मुख्य रूप से परीक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं की आवाजाही देखी गयी। यह भी पढ़ें- Motihari News: दशहरा के अवकाश के बाद आज से खुल गये कॉलेज यह भी पढ़ें- Motihari News: छुट्टी के बाद खुला कॉलेज, पहले दिन कम पहुंचे विद्यार्थी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...