मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: संग्रामपुर निसं। गंडक नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद बाढ़ प्रभावित पूछरिया गांव के बाबू टोला, तिवारी टोला और मलाही टोला से बाढ़ का पानी हट गया है। पानी निकलने के बाद पीड़ित परिवार घरों में जमा कीचड़ और गंदगी की सफाई में जुटे हैं। कई दिनों तक पानी में डूबे रहने से लोगों को घरों में रहने में परेशानी हो रही है।बाढ़ और पानी के तेज बहाव से पूछरिया गांव के असेसर सहनी, संदीप सहनी, प्रकाश सहनी, सुरेंद्र सहनी, अनिल सिंह, छबीला सहनी और महेश्वर सिंह के आवासीय घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं राघव सिंह का झोपड़ीनुमा बैठक गिर गया। कुछ पीड़ितों के झोपड़ीनुमा घर भी पानी के तेज बहाव में बह गए। प्रभु टोला से पूछरिया गांव की करीब दस हजार आबादी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क से भी बाढ़ का पानी पूरी तरह हट गया है। हालांकि, मही...