मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: छौड़ादानो,निज संवाददाता। दरपा थाना पुलिस की कस्टडी से सोमवार को एक संदिग्ध युवक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव के पूर्वारी टोला निवासी नन्हक सिंह के बेटा विकास सिंह बाइक से दो बजे रात में संदिग्ध रूप से गांव में घूम रहा था। रात्रि गश्त में निकली पुलिस टीम ने उसे बाइक सहित अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाई थी। उसने सुबह में ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड के जवान से शौच जाने की इच्छा जताई। शौच के लिए जाने के क्रम में कथित रूप से विकास सिंह ने ईंट से होम गार्ड जवान को घायल कर हथकड़ी सहित भाग निकलने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हथकड़ी के साथ फरार आरोपित को किया गिरफ्तार फरार विकास सिंह की बाइक थाना पर ही लगे होने की बात बताई जा रही है। दरपा थानाध्यक्...