Motihari News: थोक खाद विक्रेता पर गाज,लाइसेंस सस्पेंड
मोतिहारी, नवम्बर 11 -- Motihari News: मोतिहारी,। उर्वरक व्यापार में मनमानी करने पर जिले के एक थोक खाद विक्रेता पर कृषि विभाग की गाज गिरी है। डीएओ ने थोक खाद विक्रेता का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। कोटवा प्रखंड के अनुज ट्रेडर्स के प्रोपराइटर थोक खाद विक्रेता बद्री प्रसाद का लाइसेंस सस्पेंड करते हुए जवाब तलब किया गया है। तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर थोक खाद विक्रेता का लाइसेंस रद्द करने का अल्टीमेटम दिया गया है। थोक खाद विक्रेता के विरूद्ध खुदरा खाद विक्रेताओं के द्वारा उर्वरक व्यापार में मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएओ से शिकायत की गयी थी। इसके अलावा सहयोग पोर्टल पर उक्त थोक खाद विक्रेता के विरूद्ध शिकायतें मिली थी।इसे गंभीरता से लेते हुए डीएओ मृणाल शास्त्री ने कड़ी कार्रवाई की है। डीएओ ने बताया कि उर्वरक व्यापार में मनम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.