Motihari News: तेतरिया में 2800 हेक्टेयर में हुई अब तक धान की रोपनी
मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। कम बारिश होने से तेतरिया प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी कम हुई है। डीजल की महंगाई, बिजली का बिल अधिक होने से छोटे किसानों को मोटर पंप से सिंचाई कर रोपनी करने में अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बीएओ भारती सिन्हा ने बताया कि तेतरिया में 4 हजार 534 हेक्टेयर में धान रोपनी के लक्ष्य के विरुद्ध 28 सौ 11 हेक्टेयर में धान रोपनी हुई है। किसान उमेश यादव, मणि भूषण यादव,अजय कुमार, प्रमोद कुमार, सत्यपाल आर्य सहित कई किसानों ने बताया कि अभी धान की रोपनी हो रही है लेकिन यूरिया अभी 500 सौ रुपए प्रति बोरी दुकानदार बेच रहा है यह भी पढ़ें- मौसम की बेरुखी से दिनारा में प्रखंड में महज 1.99 प्रतिशत ही हुई धान की रोपनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.