मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: मधुबन, एसं। चकिया-मधुबन पथ पर बाराघाट पुल के समीप रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर अप्रोच पथ से नीचे गड्ढे में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मधुबन पुरानी बाजार निवासी संतोष साह के इकलौते पुत्र कृष कुमार (18 ) के रूप में हुई है। वहीं, घायल प्रियांशु कुमार (17 ) का इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल प्रियांशु मोतिहारी हिन्दरी बाजार निवासी मनोज साह का पुत्र है। मिली जानकारी के अनुसार प्रियांशु रक्षाबंधन के अवसर पर मधुबन स्थित अपने मामा दिलीप कुमार के घर आया था। रविवार शाम वह अपने मित्र कृष कुमार के साथ मामा की बाइक लेकर चकिया गया था। लौटने के दौरान बाराघाट पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। घटना के...