मोतिहारी, सितम्बर 10 -- Motihari News: हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा-झड़वा मार्ग में बुधवार को तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात बिना नम्बर का पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई। हादसे में पिकअप चालक को चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने चालक को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। बताया जाता है कि पिकअप भादा की ओर से झड़वा होकर गिरि टोला बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज गति के कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और पिकअप सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर जेसीबी की मदद से पिकअप को गड्ढे से बाहर निकाला गया। घटना के कारण कुछ देर तक मार्ग पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोग...