Motihari News: तुरकौलिया में 17 अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी, 8 अक्टूबर तक हटाना होगा कब्जा
मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: तुरकौलिया। निसं तुरकौलिया चौक के समीप पीडब्ल्यूडी की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अंचल अधिकारी प्रभात कुमार ने 17 अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करते हुए 8 अक्टूबर 2026 तक कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाने की कार्रवाई करेगा। यह मामला खाता संख्या 597 और खेसरा संख्या 1351 की जमीन से जुड़ा है। अंचल प्रशासन के अनुसार, संबंधित अतिक्रमणकारियों को पहले भी दो बार नोटिस देकर सरकारी जमीन से कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अब प्रशासन ने अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.