Motihari News: तुरकौलिया में पुलिस लिखी बोलेरो ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर, छात्र का पैर टूटा
मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: तुरकौलिया। निसं मोतिहारी-अरेराज मुख्य सड़क पर तुरकौलिया चौक के समीप बुधवार को पुलिस लिखी बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार बीए का छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में छात्र का पैर टूट गया। जख्मी छात्र की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी रेजा आलम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह बीए की परीक्षा देने बाइक से मधुबन जा रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तुरकौलिया चौक के समीप उजले रंग की पुलिस लिखी बोलेरो गलत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान बोलेरो ने सामने से आ रही पल्सर बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और रेजा आलम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। बताया गया कि बोलेरो में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे के बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.