मोतिहारी, अगस्त 8 -- Motihari News: बंजरिया। सिकरहना नदी में डूबकर लापता हुई जनेरवा गांव की किशोरी सोनाक्षी कुमारी की तलाश लगातार तीसरे दिन भी जारी है । उसका कोई सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ की टीम रात व दिन में भी खोज कर रही है। कोई सुराग नहीं मिल रहा है। बंजरिया सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि एन डी आर एफ के जवान दो नाव पर लगातार कई किलोमीटर दूर तक जाकर ढूंढ रहे है मगर अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...